देश की आन, बान, शान, हिम्मत, ताकत, हौसला, सम्मान, संकल्प- सब बेटियाँ

        देश की आन, बान, शान, हिम्मत, ताकत, हौसला, सम्मान, संकल्प- सब बेटियाँ

·        बेटियों के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सभ्य समाज के निर्माण की आवश्यकता- डॉ. निधि प्रजापति

·        सिर्फ कहने से नहीं सभी अधिकार सम्मान के साथ देने होंगे बेटी को – नीतू मेहता भटनागर

कोटा | 12 अक्टूबर 2026 | अंतरार्ष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में सोसाइटी हैस ईव शी और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा बारां रोड स्थित महालक्ष्मी पुरम सोसाइटी में माँ दुर्गा की स्थापना के समय बालिका दिवस बनाया गया जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी बेटियों के साथ भाग लिया| ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की वर्त्तमान में लड़कियां सफलता और श्रेष्ठता के हर स्तर पर अपनी ख्याति और प्रसिद्धि का परचम लहरा रही है | आज के समय में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ लड़कियां लड़कों से पीछे हो जिसका सबसे बड़ा उदाहरण चंद्रयान की सफलता में शामिल महिलाएं है, देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी है | हमें जरुरत है बेटियों के लिए एक सुरक्षित, शिक्षित और सभ्य समाज के निर्माण करने की जहाँ वे बेखोफ़ जी सके | वीमेन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ऑफ वर्ल्ड अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर के बताया की उपस्थित बालिकाओं ने अपनी माताओं की उपस्थिति में उत्तम शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान, सबल, संप्रभु, समानता, स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, आदि अपनी समाज से मूलभूत भावी आकांशाओं के स्लोगन के साथ वॉक करते हुए समाज से सन्देश किया सिर्फ कहने से बेटी नहीं बचेगी हमें बालिकाओं को सभी अधिकार सम्मान के साथ देने चाहिए | अंत में सोसाइटी की अध्यक्ष रश्मि जोशी और सचिव सुविधा डिमेलो ने सोसाइटी की अन्य महिलाओं और पदाधिकारियों देश की आन, बान, शान, हिम्मत, ताकत, हौसला, सम्मान, संकल्प-हम सब बेटियां, आज की नारी कैसी हो, झाँसी रानी जैसी हो, बेटी बचाओं बेटी पढाओं जैसे गगनचुंबी नारे हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और आग्रह किया की भविष्य में भी इस प्रकार की प्रेरणादायक और समाज को जागरूक करने वाली गतिविधियाँ आयोजित करते रहे | इस अवसर पर सन्देश देने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | 

 

Share