माँ के समान ही धरती का सम्मान करे : डॉ. विजय सरदाना

विश्व पृथ्वी दिवस

अपनी माँ के समान ही धरती का सम्मान करे : डॉ. विजय सरदाना 

मदर्स डे पर अपनी माँ के साथ पुरस्कार लेने पहुचे किसिंग मदर अर्थ के विजेता 

लाडो, शोभा कँवर, नैत्रा प्रजापति और अनुज टाक  रहे विजेता 

मदर्स डे पर मिले किसिंग मदर अर्थ प्रतियोगिता के पुरस्कार 

कोटा | 13 मई 2018 | सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘किसिंग मदर अर्थ’ नामक एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका पुरस्कार वितरण समारोह किशोर सागर तलाब की पाल विश्व मातृत्व दिवस पर किया गया | प्रतियोगिता की मुख्य आयोजक निधि प्रजापति ने बताया की इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य लोगों में धरती माँ के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना, स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं पृथ्वी के प्रति नैतिक जिम्मेदारियों से अवगत करना था क्योंकि मनुष्य की बढती हुई भूख, अन्धाधुन अनियोजित विकास, औद्योगीकरण, वनों का कटाई आदि के कारण पारिस्थितिकी असंतुलन, ओज़ोन परत का क्षरण, पर्यावरण प्रदूषण और उच्च तापमान की समस्या बढती जा रही है जिसके लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक था | पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल, न्यूरोलोजी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. विजय सरदाना एवं विशिष्ठ अतिथि मिसिस इंडिया फाइनलिस्ट मोनिका मीना रही |

डॉ. विजय सरदाना ने कहा की जिस तरह हम अपनी माँ का सम्मान और आदर करते है उसी तरह हमें अपनी धरती माँ का भी सम्मान और आदर करना चाहिए | माँ दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है और हम भाग्यशाली है की हम हमारे देश में धरती  को माँ कहते है | हमें ये नहीं देखना चाहिए की देश हमारे लिए क्या कर रहा है बल्कि ये देखना चाहिए की हम देश के लिए क्या कर सकते है क्योंकि देश कोई एक व्यक्ति नहीं है बल्कि हम सबका अपना है | मोनिका मीना ने कहा की हम सभी को गर्व से अपने मातृत्व का अभिमान करना चाहिए एवं अपने बच्चों को उचित समय देना चाहिए | नारी के जीवन का सबसे श्रेष्ट समय वो होता है जब उसे मातृत्व की सुंदर अनुभूति होती है | स्वीप के नोडल अधिकारी यज्ञ दत्त हाडा ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी | प्रतियोगिता में सबसे जल्दी, अधिक लाइक एवं सबसे ज्यादा कमेंट की जाने वाली फोटोग्राफ का पुरस्कार कुमारी लाडो, अधिकतम देखी एवं शेयर की गई फोटोग्राफ का पुरस्कार शोभा कँवर, सबसे छोटे प्रतिभागी का पुरस्कार नैत्रा प्रजापति और अनुज टाक  को दिया गया तथा भारती पारीक प्रथम, श्रंगारिका शर्मा द्वितीय एवं आभा मिश्रा तृतीय स्थान पर रही | इसी अवसर पर स्वीप कार्यक्रम 2018 के तहत संस्था के द्वारा स्काउट गाइड एवं जिला प्रशासन के साथ मिल कर कराई गई रंगोली, पोस्टर, फेस पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किये गए | कार्यक्रम में यूनी कल्चर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के ट्रस्टी गौरव भटनागर, वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड की अध्यक्ष नीतू मेहता भटनागर, सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला सुरक्षा विंग की अध्यक्ष ज्योति भदौरिया, प्रियंका प्रजापति, सुविधा प्रजापति, हनी सक्सेना, पंकज प्रखर, मिनाक्षी, झलक आदि सदस्य उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन संस्था की राष्ट्रीय जन संपर्क अधिकारी सोनी निहलानी ने किया |

Pressnote 13 may 2018.docx

Share